मां के निधन के बाद फराह खान की भावुक पोस्ट:कहा- अब और शोक नहीं होगा, हील होने का समय नहीं चाहती, ये गांठ हमेशा रहेगी


 26 जुलाई को डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान की मां मेनका ईरानी का निधन हो गया है। मेनका का बीते कई दिनों से मुंबई के नानावटी अस्पताल में इलाज चल रहा था। 79 साल की मेनका के निधन के बाद फराह खान बेहद टूट गई थीं। अब उन्होंने एक भावुक नोट शेयर कर कहा है कि वो इससे ज्यादा शोक नहीं मनाना चाहतीं।

फराह खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां के साथ कुछ यादगार तस्वीरें शेयर कर लिखा है, 'मेरी मां एक बेहद यूनीक शख्सियत थीं। उन्हें कभी भी लाइमलाइट में रहना या आसपास हलचल पसंद नहीं थी। शुरुआती जिंदगी में बुरा दौर देखने के बावजूद भी वो एक ऐसी महिला थीं, जिनके दिल में किसी के लिए कोई कड़वाहट या ईर्ष्या नहीं थी। जो भी उनसे मिलता था, उनसे प्यार करता था। उनसे मिलने वाले लोग समझ जाते थे कि हमें हमारा सेंस ऑफ ह्यूमर कहां से मिला है। मुझे और साजिद को मिला दो, तब भी वो हमसे कई गुना ज्यादा मजाकिया और बुद्धिमान थीं।'
आगे फराह ने लिखा है, हमारे परिवार और दोस्त ही नहीं बल्कि उनके साथ काम कर चुके लोग भी हमें घर आकर बता रहे हैं कि हमारी मां ने किस तरह उन्हें लोन और पैसे दिए, वो भी बिना वापस मिलने के इरादे से। आप सभी का शुक्रिया, जो हमारे दर्द में हमारे साथ रहे। उन सबका भी शुक्रिया, जिन्होंने हमें मैसेज किए और लगातार कर रहे हैं। नानावटी हॉस्पिटल के उनके डॉक्टर्स और नर्स का भी शुक्रिया, जिन्होंने उन्हें बचाने में अपना बेस्ट दिया है। आपने हमें उनके साथ गुजारने के लिए चंद दिन दिए, इसके लिए हम शुक्रगुजार हैं।'

Post a Comment

Previous Post Next Post