अमेरिका में मंदी की आशंका के चलते हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी आज 5 अगस्त को सेंसेक्स 2,222 अंकों (2.74%) की गिरावट के साथ 78,759 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में भी 662 अंक (2.68%) की गिरावट रही। यह 24,055 के स्तर पर बंद हुआ।आज के कारोबार में निफ्टी रियल्टी, मेटल, सरकारी बैंक और मीडिया इंडेक्स में 4% से ज्यादा की गिरावट रही। वहीं ऑटो, IT, और ऑयल एंड गैस इंडेक्स 3% से ज्यादा गिरे। सेंसेक्स के टॉप लूजर्स में टाटा मोटर्स, अडाणी पोर्ट, टाटा स्टील, SBI और पावर ग्रिड रहे।
मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी करीब 4% टूटा
BSE का मिडकैप इंडेक्स 1,718 अंक (3.60%) की गिरावट के साथ 45,956 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स 2,297 अंक से ज्यादा टूटा है। ये 4.21% गिरकर 52,331 के स्तर पर आ गया। BSE लार्जकैप इंडेक्स 2.77% गिरकर बंद हुआ।

