रोहित वनडे में भारत के चौथे टॉप स्कोरर:2 ओवर बॉलिंग भी की, श्रेयस का डायरेक्ट हिट, DRS में बचे कोहली; रिकॉर्ड और मोमेंट्स

 श्रीलंका ने भारत के खिलाफ 3 वनडे की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। टीम ने दूसरा वनडे 32 रन से जीता, पहला मैच टाई रहा था। अब तीसरा मैच जीतकर भी भारत सीरीज नहीं जीत पाएगा। इस तरह श्रीलंका ने भारत को 27 साल बाद वनडे सीरीज जीतने से रोका। ऐसा आखिरी बार 1997 में हुआ था, जब भारत श्रीलंका को वनडे सीरीज नहीं हरा सका था।

रोहित वनडे में भारत के चौथे टॉप स्कोरर:2 ओवर बॉलिंग भी की, श्रेयस का डायरेक्ट हिट, DRS में बचे कोहली; रिकॉर्ड और मोमेंट्स

कोलंबो17 घंटे पहले

श्रीलंका ने भारत के खिलाफ 3 वनडे की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। टीम ने दूसरा वनडे 32 रन से जीता, पहला मैच टाई रहा था। अब तीसरा मैच जीतकर भी भारत सीरीज नहीं जीत पाएगा। इस तरह श्रीलंका ने भारत को 27 साल बाद वनडे सीरीज जीतने से रोका। ऐसा आखिरी बार 1997 में हुआ था, जब भारत श्रीलंका को वनडे सीरीज नहीं हरा सका था।

मैच में रोहित शर्मा बॉलिंग करते नजर आए, वहीं श्रेयस अय्यर ने बाउंड्री से डायरेक्ट हिट मारा। कुसल मेंडिस और विराट कोहली DRS लेने के कारण आउट होने से बच गए।

दूसरे वनडे के रिकॉर्ड और मोमेंट्स...

1. अंपायर का गलत डिसिजन, DRS में बचे मेंडिस

12वें ओवर में कुसल मेंडिस को गलत डिसिजन का सामना करना पड़ा। ओवर की तीसरी बॉल अक्षर पटेल ने ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ पर फेंकी। बॉल विकेटकीपर के हाथों में गई, भारत ने कॉट बिहाइंड की अपील की और अंपायर ने आउट का फैसला सुना दिया।

मेंडिस ने रिव्यू लिया, रिप्ले में दिखा कि बॉल मेंडिस के बैट से बहुत दूर थी। अंपायर ने फैसला पलटा और मेंडिस नॉटआउट रहे। मेंडिस जीवनदान के वक्त 10 रन पर थे, उन्होंने 30 रन की पारी खेली।

2. रोहित शर्मा ने की बॉलिंग

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पहली पारी में ऑफ स्पिन बॉलिंग करते नजर आए। उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप के बाद अब जाकर बॉलिंग की। वर्ल्ड कप में उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ गेंदबाजी की थी। श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने 2 ओवर में 11 रन दिए।

रोहित शर्मा ने दूसरे वनडे में कोई विकेट नहीं लिया।

3. श्रेयस के डायरेक्ट हिट से कमिंडु रन आउट

श्रीलंका की पारी के 50वें ओवर में श्रेयस अय्यर ने बेहतरीन डायरेक्ट हिट मारा। इस हिट से कमिंडु मेंडिस रन आउट हो गए। अर्शदीप सिंह के खिलाफ कमिंडु मिड-विकेट की दिशा में बॉल पुश कर 2 रन लेने के लिए दौड़ पड़े।

मिड-विकेट बाउंड्री पर खड़े श्रेयस ने बेहतरीन फील्डिंग की और डायरेक्ट हिट से मेंडिस को पवेलियन भेज दिया। मेंडिस ने 40 रन बनाए। इसी ओवर की आखिरी बॉल पर विराट कोहली ने अकिला धनंजय को रनआउट किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post