James Anderson Praised Virat Kohli: हाल ही में संन्यास का ऐलान करने वाले इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है. 42 वर्षीय तेज गेंदबाज का मानना है कि दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली का कोई सानी नहीं है. एंडरसन ने टेलेंडर्स पॉडकास्ट के साथ हुई बातचीत के दौरान कहा, ''मुझे नहीं लगता खेल के इतिहास में दूसरी पारी के दौरान लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली से बेहतर कोई बल्लेबाज हुआ है.''
बता दें लक्ष्य का पीछा करते हुए किंग कोहली मैदान में एक अलग ही अंदाज में नजर आते हैं. उन्होंने ब्लू टीम को कई हारी हुई बाजी अकेले अपने दम पर जिताया है. यही वजह है कि उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में 'रन चेज मास्टर' के रूप में भी जाना जाता है.
Tags
क्रिकेट
