नई दिल्ली:
चाइल्ड आर्टिस्ट, जिस मूवी का हिस्सा बनते हैं. उस मूवी को दिलचस्प बना देते हैं. उनकी मौजूदगी हर फ्रेम को प्यार से भर देती है और देखने वालों के चेहरे पर भी मुस्कान आ जाती है. आज से नहीं चाइल्ड आर्टिस्ट हमेशा से ही बॉलीवुड फिल्मों की जान रहे हैं. ऐसी ही एक फिल्म थी परिचय इस फिल्म में एक नहीं बल्कि तीन तीन चाइल्ड आर्टिस्ट थे. और, तीनों ही एक से बढ़ कर टैलेंटेड थे. जिनकी एक्टिंग का लोहा बॉलीवुड ने खूब माना. उनकी एक पुरानी पिक अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. जिसमें वो जया भादुड़ी के साथ दिख रहे हैं. क्या आप जानते हैं ये तीन बच्चे कौन हैं.
जया भादुड़ी और तीन चाइल्ड आर्टिस्ट
बॉलीवुड ट्रिविया पिक नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट ने ये पिक शेयर की है. ये पिक परिचय मूवी की है. इस पिक में जया भादुड़ी के साथ दो बहुत छोटे और क्यूट बच्चे दिख रहे हैं. जो बच्चा आपको आंख पर हाथ
