करीना कपूर खान की आने वाली फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' के दिलचस्प पोस्टर और टीजर ने इस मिस्ट्री थ्रिलर की दुनिया की एक खास झलक दी है. इन सभी चीजों ने सभी की उत्सुकता को बढ़ा दिया है, ऐसे में करीना कपूर खान के बारे में एक इंटरेस्टिंग बात सामने आई है. करीना कपूर खान इन दिनों 'द बकिंघम मर्डर्स' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. ऐसे में अब एक्ट्रेस को लेकर एक खास बात सामने आई है. दरअसल, एक सीन में उन्होंने अपने वॉर्डरोब से अपनी खुद की स्वेटर पहनी है.
Tags
movies
