Rajasthan News: राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का आज 47वां जन्मदिन है, जिसे उनके समर्थक गौ-सेवा संकल्प दिवस के रूप में मना रहे हैं. इस अवसर पर झालावाड़ की श्री कृष्ण गौशाला में भी अनूठा आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ अन्य संगठनों के लोगों ने मिलकर 1100 गायों को अपने हाथ से 56 भोग खिलाया है.
गोवंशों को परोसे गए 56 भोग में ड्राई फ्रूट, फल, सब्जियां सहित कुल 56 तरह की खाद्य सामग्री मंगाई गई और उसके स्टाल भी लगाए गए. इसके बाद लोगों ने अपने हाथों से छप्पन भोग थालियां में सजा कर श्री कृष्ण गौशाला में रहने वाले 1100 गोवंशों को खिलाया और पायलट की लंबी आयु की कामना की. इस मौके पर मौजूद महिलाओं ने पायलट की लंबी आयु के लिए गीत गाकर जमकर नृत्य भी किया.
Tags
Politics
