Reports: अब केवल "इसी शर्त" पर अगले आईपीएल सीजन में खेल पाएंगे एमएस धोनी, फैसला बीसीसीआई पर


 नई दिल्ली:

Dhoni's future with CSK: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) सीजन खत्म हुए महीनों हो गए हैं, लेकिन अभी यह पूरी तरह साफ नहीं है कि पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) अगले सीजन में चेन्नई के लिए खेलेंगे भी या नहीं. पिछले सीजन की शुरुआत में धोनी ने कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया था. इसके बाद सुपर किंग्स ने ऋतुराज गायकवाड़ को नेतृत्व सौंपा था. हालांकि, चेन्नई प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहा था, लेकिन गायकवाड़ ने अपनी कप्तानी से खासा प्रभावित किया था, लेकिन फैंस और तमाम वर्गों में इस बात के चर्चा अभी भी हो रही है कि धोनी अगले सीजन में चेन्नई के लिए खेलेंगे या नहीं. लेकिन अब खबरें जो छनकर आ रही हैं कि उनके अनुसार धोनी का चेन्नई के लिए पूरी तरह से आईपीएल और बीसीसीआई के रिटेंशन नियम पर निर्भर करता है. 

आईपीएल की मेगा नीलामी अगले साल की शुरुआत में होगी, तो वहीं अभी भी यह स्पष्ट नहीं है कि बीसीसीआई फ्रेंताइजी टीमों को कितने खिलाड़ी रिटने करने की अनुमति प्रदान करेगा. रिपोर्ट के अनुसार अगले सीजन में धोनी का खेलना पूरी तरह से तभी संभव हो पाएगा, जब बीसीसीआई प्रत्येक फ्रेंचाइजी टीम को 5-6 खिलाड़ियों को रिटने करने की अनुमति प्रदान करेगा. 

Post a Comment

Previous Post Next Post