नई दिल्ली:
90 के दौर के फेमस विलेन दीप ढिल्लों क्या आपको याद हैं? जी हां, हम उन्हीं दीप ढिल्लों की बात कर रहे हैं, जिन्होंने सनी देओल की घायल फिल्म में इंस्पेक्टर का किरदार निभाया था. इसके अलावा हलचल, पत्थर के फूल, मिस्टर इंडिया, कयामत से कयामत तक और मैंने प्यार किया जैसी फिल्मों में भी विलेन का किरदार निभाया था. वैसे तो बड़े पर्दे पर दीप ढिल्लों ने कई पॉजिटिव रोल भी निभाए हैं, लेकिन दर्शकों को उनका नेगेटिव किरदार सबसे ज्यादा भाता था. पिछले कुछ समय से दीप ढिल्लों कहां हैं और कैसे दिखते हैं चलिए हम आपको दिखाते हैं उनकी लेटेस्ट तस्वीर.
इतना बदल गए दीप ढिल्लों की पहचानना हुआ मुश्किल
इंस्टाग्राम पर kanwardhillon ने एक फैमिली फोटो शेयर की हैं, जिसमें दीप ढिल्लों अपनी बीवी और बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं. ऑरेंज कलर का कुर्ता और व्हाइट पजामे में दिख रहे ये शख्स कोई और नहीं बल्कि 90's के खूंखार विलेन दीप ढिल्लों ही हैं, जिन्हें इस तस्वीर में पहचानना बहुत मुश्किल हो रहा हैं. सोशल मीडिया पर दीप की ये तस्वीर खूब वायरल हुई और हजारों लोग इसे लाइक कर चुके हैं.
