Dev Anand Nephew: इस ब्लैक एंड वाइट फोटो में हैं देव आनंद के ऑस्कर नॉमिनेटेड भांजे, जो बॉलीवुड में हुए हिट विदेश में हैं सुपरहिट


नई दिल्ली:

सुपरस्टार देवानंद ने बॉलीवुड पर बरसों राज किया है. अपने परिवार से इकलौते देवानंद ही ऐसे नहीं थे जो फिल्मी दुनिया में एक्टिव रहे. बल्कि उनके दो भाई चेतन आनंद और विजय आनंद भी फिल्मी दुनिया में एक्टिव रहे. देवानंद जितने शानदार एक्टर थे, उनके दोनों ही भाई उतने बेहतरीन डायरेक्टर थे. लेकिन इन तीनों के बाद फिल्म इंड्स्ट्री में उनके परिवार का कोई सदस्य नजर नहीं आया. तीनों में से किसी के बेटे या बेटी ने इस ओर रुख नहीं किया. इसका ये मतलब नहीं है कि देवानंद का कोई रिश्तेदार अब बॉलीवुड में एक्टिव नहीं है. उनके सगे भांजे बॉलीवुड में जम   कर काम कर रहे हैं. उनके टैलेंट की धमक न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि विदेशों में भी सुनाई दे रही है. देवानंद के भांजे

देवानंद के ये भांजे है मशहूर फिल्ममेकर और डायरेक्टर शेखर कपूर. जिनकी बहुत सी फिल्मों को आप देख चुके हैं और यकीनन उसकी तारीफ भी कर ही चुके होंगे. शेखर कपूर देवानंद की सगी बहन के बेटे हैं. देवानंद, चेतन आनंद और विजय आनंद तीन भाई हैं. और, उनकी इकौलती बहन हैं शील कांता कपूर. शेखर कपूर उन्हीं के बेटे हैं. उनके पिता का नाम है कुलभूषण कपूर. जो पेशे से एक डॉक्टर थे. खुद शेखर कपूर बॉलीवुड में आने से पहले चार्टेड अकाउंटेंट थे. इंस्टाग्राम हैंडल एन अमेचर एक्सप्लोरर के अनुसार वो इंग्लैंड की एक ऑयल कंपनी में काम भी करते थे.

Post a Comment

Previous Post Next Post