Bally Fat Reduce Drink: आयुर्वेद में तुलसी को औषधी से कम नहीं माना जाता है. तुलसी को हिंदू धर्म में पूजनीय माना जाता है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि इस छोटे से पौधे के गुण कितने बड़े-बड़े हैं. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना, तुलसी की पत्ती और बीज दोनों को ही सेहत के लिए काफी गुणकारी माना जाता है. आपको बता दें कि तुलसी में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल, एंटी-फ्लू, एंटी बायोटिक, एंटी-इफ्लेमेन्ट्री के गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं. अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट तुलसी के पानी का सेवन करते हैं तो आप वजन को कम कर सकते हैं. यानि जो लोग वजन को कम करना चाहते हैं उनके लिए तुलसी का पानी बहुत फायदेमंद माना जाता है. तो चलिए जानते हैं किसे पीना चाहिए तुलसी का पानी और क्या हैं इसके फायदे
तुलसी का पानी पीने के फायदे- (Vajan Kaise Kam Kare)
1. मोटापा-
तुलसी एक ऐसी औषधी है जो वजन कम करने में आपकी मदद कर सकती है. तुलसी के पानी का रोजाना सेवन करने से वजन को कम किया जा सकता है. आप सुबह खाली पेट तुलसी के पत्तों की चाय का सेवन भी कर सकते हैं.
Tags
HEALTH TIPS
