Crime News: पुलिसकर्मी के साथ महिला और पुरुष ने की मारपीट, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल


 Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के देवास (Dewas) में एक चौंकाने वाली घटना का वीडियो सोशल मीडिया (Soical Media) पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक पुलिसकर्मी, जिसकी पहचान वीरेन खराड़ी के रूप में हुई है. एक महिला और पुरुष द्वारा पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं. यह घटना सोनकच्छ-पिपलरावा मार्ग पर बैराखेड़ी फाटे के पास की बताई जा रही है.

सोशल मीडिया पर हो रहा है वीडियो वायरल

इस घटना का स्थानीय लोगों ने वीडियो बना लिया है जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि, इस मामले में अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है. बताया जा रहा है पुलिसकर्मी वीरेन खराड़ी वर्तमान में टोंकखुर्द थाने में पदस्थ हैं.

इस वीडियो जांच के बाद आगे होगी कार्रवाई

यह घटना कई सवाल खड़े कर रही है. आखिरकार वह महिला और पुरुष कौन थे? और उन्होंने पुलिसकर्मी के साथ लड़ाई-झगड़ा क्यों किया? क्या उनके खिलाफ कोई कार्रवाई की गई है? इन सवालों के जवाब फिलहाल स्पष्ट नहीं हैं. जब यह मामला देवास पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में आया तो उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीओपी सोनकच्छ को जांच के आदेश दिए हैं. जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.


Post a Comment

Previous Post Next Post