तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोनू का किरदार निभाकर मशहूर हुईं एक्ट्रेस झील मेहता ने लाल साड़ी और माथे पर सिंदूर लगाए कुछ पोज शेयर किए कि लोग कनफ्यूज हो गए.
नई दिल्ली:
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोनू का किरदार निभाकर मशहूर हुईं एक्ट्रेस झील मेहता ने अपने इंस्टा हैंडल पर दुल्हन की तरह सजकर कुछ पोज दिए हैं. दुल्हन सी लाल साड़ी पहने, मांग में लाल सिंदूर सजाए, झील मेहता बहुत ही प्यारी लग रही हैं. फैंस जहां अपनी चहेती एक्ट्रेस के इस नए अंदाज को देखकर फूले नहीं समा रहे हैं वहीं लोगों को इस बात की हैरत है कि झील ने कहीं शादी तो नहीं कर ली. हालांकि झील ने अपनी पोस्ट पर कुछ खास लिखा है जिसे देखकर अंदाजा लग रहा है कि शादी आज नहीं तो कल होने ही वाली है.
Tags
movies
