Assembly Election 2024 Date: जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir Assembly Election Date 2024) और हरियाणा में विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Elections Date 2024) की घोषणा हो गई है. नई दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आयोजित प्रेस कॉफ्रेंस (ECI Press Confrence) में दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा की. जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में वोटिंग होगी. जबकि हरियाणा में एक चरण में वोटिंग होगी. दोनों राज्यों में वोटों की गिनती 4 अक्टूबर को होगी. मालूम हो कि जम्मू कश्मीर में धारा 370 (Article 370) हटने के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव हो रहा है.
राजीव कुमार ने कहा कि हमने वादा किया था चुनाव छोटा कराएंगे और जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में वोटिंग होगी. पहला चरण का मतदान 18 सितंबर, दूसरे चरण का 25 सितंबर और तीसरे चरण का 1 अक्टूबर को मतदान होगा. हरियाणा की 27 अगस्त को जारी होगी वोटर लिस्ट- राजीव कुमार
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने हरियाणा चुनाव के बारे में बताते हुए कहा कि हरियाणा में 2 करोड़ 1 हजार वोटर हैं. राज्य में 90 विधानसभा सीटें हैं. जिसमें 73 जनरल सीटें और 17 एससी सीटें हैं. इसकी वोटर लिस्ट 27 अगस्त को रिलीज की जाएगी. हरियाणा में 20 हजार 629 पोलिंग स्टेशन हैं. जम्मू-कश्मीर की आवाम बदलाव चाहती है- राजीव कुमार
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि भारत ने दुनिया को जो तस्वीर दिखाई उससे दुनिया में मैसेज गया, चमक बहुत दिनों तक दिखाई देती रहेगी. विश्व में कही भी चुनाव हो भारत से तुलनात्मक रूप से याद दिलाती रहेगी. जम्मू कश्मीर चुनाव समीक्षा के लिए हमारी टीम गई थी, लोगों में गजब का उत्साह दिखाई दिया. सभी लालायित दिखे. लंबी-लंबी लाइनें उम्मीद और जम्हूरियत की तस्वीर बता रही थी कि आवाम बदलाव चाहता है और वह उसका हिस्सा बनना चाहता है.
