केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर लाइफ इंश्योरेंस और हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर GST हटाने की मांग की है. पत्र में कहा गया कि इंश्योरेंस प्रीमियम पर GST लगाना जीवन की अनिश्चितताओं (चिकित्सा, दुर्घटना, मृत्यु) पर टैक्स लगाने के समान है.
नागपुर मंडल लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन इम्प्लॉईज यूनियन की ओर से उन्हें सौंपे गए ज्ञापन के बाद केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने ये आग्रह किया है.
प्रीमियम पर लगता है 18% टैक्स
फिलहाल लाइफ इंश्योरेंस और हेल्थ इंश्योरेंस, दोनों के प्रीमियम पर 18% की दर से GST लगता है. यानी कोई 10,000 रुपये का प्रीमियम भर रहा है तो उसे 1,800 रुपये टैक्स के तौर पर देने होते हैं. वित्त मंत्री को लिखे पत्र में गडकरी ने कहा है कि नागपुर मडल जीवन बीमा निगम कर्मचारी संघ ने इंश्योरेंस इंडस्ट्री से जुड़े मुद्दों पर उन्हें ज्ञापन सौंपा है.
टैक्स नहीं लिया जाना चाहिए, क्योंकि...
संघ की ओर से लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर GST हटाए जाने से संबंधित है. वित्त मंत्री को लिखे गए पत्र में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है,
.jpg)