Haryana BJP Candidate List: 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में किस पर भरोसा और किसका कटा पत्ता, यहां देखें


 नई दिल्ली:

हरियाणा में 5 अक्टूबर को होने वाले 90 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट (Haryana BJP Candidate First List) जारी कर दी है. बीजेपी की पहली लिस्ट में 67 उम्मीदवारों के नाम हैं. किसे टिकट मिलेगा और किसका कटेगा, इस बात के पिछले काफी दिनों से सिर्फ कयास ही लगाए जा रहे थे. लेकिन लिस्ट जारी होने के बाद अब साफ हो गया है कि पार्टी किन उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारने जा रही है. बीजेपी की पहली लिस्ट से कई लोगों के चेहरे खुशी से खिल गए हैं तो कई दावेदार बिल्कुल भी खुश नहीं हैं. 

किसको कहां से मिला टिकट

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पार्टी ने लाडवा सीट से उम्मीदवार बनाया है. उनको यह सीट मिलने के कयास पहले भी लगाए जा रहे थे.वहीं अंबाला कैंट सीट से अनिल विज चुनावी मैदान में हैं. वहीं ज्ञान चंद गुप्ता को पंचकुला, कंवर पाल गुर्जर को जगाधरी, सुनीता दुग्गल को रतिया, भव्या बिश्नोई को आदमपुर और तेजपाल तंवरको सोहना से टिकट दिया गया है.  

Post a Comment

Previous Post Next Post