स्त्री 2 के गाने पर मिथुन चक्रवर्ती का मजेदार VIDEO वायरल, सालों पहले कर चुके हैं राजकुमार राव जैसा डांस, लोगों ने कहा- वाइब तो है

नई दिल्ली:

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर कॉमेडी हॉरर फिल्म स्त्री 2 दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. तीसरे हफ्ते में भी स्त्री 2 दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच कर ला रही है. सिनेमाघर में पहुंचने वाले दर्शकों के अलावा सोशल मीडिया यूजर्स भी मूवी की तारीफ कर रहे हैं. फिल्म के साथ-साथ इसके गाने भी काफी हिट हुए हैं. खासतौर पर भोजपुरी सिंगर पवन सिंह का गाना 'आई नई' रिलीज के बाद से ही धूम मचा रहा है. सोशल मीडिया पर यह गाना काफी ट्रेंड कर रहा है. गाने और बोल के अलावा 'आई नई' के डांस स्टेप्स भी खूब कॉपी किया जा रहा है. ताजा वायरल वीडियो को देख कर लगता है कि स्त्री 2 के इस सुपरहिट सॉन्ग के डांस स्टेप्स कॉपी किए गए हैं. बॉलीवुड के डिस्को डांसर मिथुन दा सालों पहले इस गाने पर झन्नाटेदार डांस कर चुके हैं. अब आप सोच रहे होंगे कि जब यह गाना इस साल ही रिलीज हुआ है तो सालों पहले इस पर डांस कैसे हो सकता है? आईए जानते हैं.

 

Post a Comment

Previous Post Next Post