कोलकाता पुलिस ने गलत सूचना फैलाने के आरोप में TMC सांसद सुखेंदु शेखर रे को किया तलब


 नई दिल्ली:

कोलकाता पुलिस ने RG कर अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के रेप और हत्या मामले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद सुखेंदु शेखर रे को नोटिस भेजा है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने उन्हें इस मामले में गलत सूचना फैलाने के आरोप में ये नोटिस जारी किया है. TMC सांसद पर आरोप हैं कि उन्होंने घटना स्थल पर डॉग स्क्वायड को भेजे जाने को लेकर गलत सूचना का प्रचार किया था. आपको बता दें कि टीएमसी सांसद रे ने कुछ दिन पहले दिए अपने एक बयान में कहा था कि स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर तीन दिन बाद डॉग स्क्वायड लेकर पहुंची थी. खास बात ये है कि कोलकाता पुलिस ने रविवार को ही आरजी कर अस्पताल के दो डॉक्टर और बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी को भी इस मामले में नोटिस जारी किया था.

Post a Comment

Previous Post Next Post