Smriti Irani Post Viral: अमेठी में हारने के बाद स्मृति ईरानी ने किया भावुक पोस्ट, जानिए क्या लिखा?


                                                                                                                                                                        Smriti Irani Emotional: लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के बीते दिनों नतीजे घोषित हो गए हैं. वहीं एनडीए (NDA) ने पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है. इंडिया गठबंधन (INDIA) ने भी इस बार चुनाव काफी शानदार तरीके से लड़ा. जिसका परिणाम भी काफी शानदार रहा. वहीं सबसे ज्यादा खबरें अमेठी से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) की चल रही है. वह अमेठी से चुनाव हार गई हैं. स्मृति ने हारने के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी हार स्वीकार की. उनका जोश अभी भी कम नहीं हुआ है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें वह इमोशनल होती हुई दिख रही हैं.                                                                                

स्मृति ईरानी ने पोस्ट किया शेयर

स्मृति ईरानी को अमेठी से कांग्रेस के प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा (Kishore Lal Sharma) ने लगभग 1,67,196 मतों से चुनाव में हराया है. स्मृति ईरानी ने साल 2019 में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को चुनाव हराया था. वहीं उन्होंने हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया और लिखा है कि ऐसा है जिंदगी एक दशक से भी ज्यादा समय मैं एक गांव से दूसरे गांव जाकर लोगों की जिंदगी संवारने उम्मीद और आकांक्षाओं को संजोने, बुनियादी ढांचे पर काम करने में बिताया. नालियां, बाईपास, मेडिकल कॉलेज और भी बहुत कुछ. हार और जीत में मेरे साथ खड़े रहने वालों की मैं हमेशा आभारी रहूंगी. आज जश्न मनाने वालों को बधाई और लोग पूछ रहे हैं कैसा जोश है ? मैं कहती हूं जोश अभी भी हाई है सर.  

Post a Comment

Previous Post Next Post