Jyotiraditya Scindia ने पेट्रोलियम मंत्री को लिखा पत्र, अशोकनगर को जल्द मिलने जा रही है ये बड़ी सौगात


 New Projects in MP: केंद्रीय मंत्री और गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) अपनी नई पारी के दौरान क्षेत्र के विकास को लेकर ज्यादा ही उत्सुक दिखाई दे रहे हैं. लगातार क्षेत्र के लिए नई सौगातों को लेकर केंद्रीय मंत्रियों को पत्र लिखते नजर आ रहें हैं. अब जो कदम ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आगे बढ़ाया है, वो पिछले बीस सालों के राजनीतिक सफर में ऐसा नहीं किया. अब पेट्रोलियम मंत्री (Petroleum Minister) को पत्र लिखकर अशोकनगर (Ashoknagar) जिले में औद्योगिक इकाई की स्थापना कराने की मांग करते हुए सिंधिया ने पेट्रोलियम मंत्री को पत्र लिखा.

विस्तारीकरण का होगा सकारात्मक असर-सिंधिया

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पेट्रोलियम मंत्री को दिए अपने पत्र में लिखा है कि पिछले वर्ष 49 हजार करोड़ की लागत से बीना रिफ़ाइनरी का विस्तारीकरण किया था. इस विस्तारीकरण से आसपास के जिलों में सकारात्मक असर होगा. सिंधिया ने लिखा कि बीना रिफ़ाइनरी से जुड़ा हुआ अशोकनगर जिला है, जो रेल और सड़क माध्यम से जुड़ा हुआ है. इसलिए यहां औद्योगिक इकाइयों की स्थापना की जाए जिससे कि यहां के लोगों को रोजगार के अवसर सृजित हो सकें. 

Post a Comment

Previous Post Next Post