राशन और जमीन माफियाओं को सिंधिया की दो टूक ! सुधर जाओ, वरना होगा ऐसा एक्शन

   

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) आज मध्य प्रदेश के अशोकनगर (Ashok Nagar) जिले में दौरे पर पहुंचे. इस दौरान सिंधिया ने अधिकारियों से बैठक की और जिले में राशन और जमीन माफियाओं के ऊपर कड़े एक्शन के आदेश दिए.

   

Jyotiraditya Scindia in Ashok Nagar : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) आज मध्य प्रदेश के अशोकनगर (Ashok Nagar) जिले में दौरे पर पहुंचे. इस दौरान सिंधिया ने अधिकारियों की एक मैराथन बैठक की और विकास कार्यों पर बातचीत की.  इस बैठक में सिंधिया ने राजस्व और खाद्य विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए और कहा कि गरीबों को मिलने वाले राशन और सरकारी व निजी जमीनों पर भू-माफियाओं के कब्जों के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इन माफियाओं पर रोजाना कार्रवाई की जाए और हर हफ्ते की गई कार्रवाई की जानकारी उन्हें भेजी जाए. सिंधिया ने इस दौरान SP से कहा कि माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने वाली टीम को पर्याप्त फोर्स उपलब्ध कराई जाए, ताकि किसी भी तरह की असुविधा न हो.                                   

अशोकनगर दौरे पर केंद्रीय मंत्री

दरअसल, सिंधिया कल देर रात अशोकनगर पहुंचे थे और सुबह से ही उन्होंने जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनीं. सबसे पहले उन्होंने रेस्ट हाउस में जनता की समस्याएं सुनीं और फिर जनसंपर्क कार्यालय का शुभारंभ किया. इसके बाद वे कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की                                                               

पत्रकारों से बातचीत में कहा ये

बैठक के दौरान सिंधिया ने जिले के विकास को लेकर 54 बिंदुओं पर एक प्रजेंटेशन तैयार करने के निर्देश दिए, जिसे भविष्य में मूर्त रूप देने की योजना बनाई जाएगी. उन्होंने प्रेस से बातचीत में अपने दौरे के बारे में बताते हुए कहा कि उनका विजन केवल विकास का है. बीच में पांच सालों का एक गैप आया था, लेकिन अब विकास कार्यों को तेज़ी से आगे बढ़ाने की कोशिश की जा रही है


 

Post a Comment

Previous Post Next Post