नताशा स्तानकोविक से अलग होने के बाद अब हार्दिक पांड्या की लाइफ में नया प्यार आता नजर आ रहा है. हालांकि अभी तक इस बारे में कोई कन्फर्मेशन नहीं है.
नई दिल्ली:नताशा स्कानकोविक से अलग होने के बाद से क्रिकेटर हार्दिक पांड्या को लेकर अलग अलग तरह की खबरें आ रही हैं. एक पार्टी में उन्होंने अनन्या पांडे के साथ डांस कर लिया तो कहा जाने लगा कि शायद नजदीकियां बढ़ रही हैं. अब हार्दिक का नाम एक ब्रिटिश सिंगर के साथ जोड़ा जा रहा है. कहा जा रहा है कि हार्दिक ब्रिटिश सिंगर जैस्मिन वालिया को डेट कर रहे हैं. दरअस हाल में हार्दिक ने अपनी ग्रीस वेकेशन से एक वीडियो पोस्ट की. इस वीडियो में वो एक स्विमिंग पूल के आगे नजर आ रहे हैं. हार्दिक के इस वेकेशन वीडियो की वजह से उनकी और ब्रिटिश सिंगर की डेटिंग की अफवाहें उड़ने लगीं
Tags
क्रिकेट
