नई दिल्ली:
प्रभास की अगली फिल्म जिसका नाम 'फौजी' बताया जा रहा है इसे हनु राघवपुडी डायरेक्ट करने जा रहे हैं. 17 अगस्त को हैदराबाद में इस फिल्म की अनाउंसमेंट हुई. एक्टर इस फिल्म में इमानवी के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे. फिल्म के मुहूर्त पर नई एक्ट्रेस के लुक ने सबका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया. वहीं कई लोग सोच रहे हैं कि इमानवी कौन हैं? इमानवी हनु राघवपुडी के डायरेक्शन में बन रही ऐतिहासिक फिल्म में प्रभास के साथ एक्टिंग करियर की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं. फिल्म की शूटिंग 24 अगस्त को हैदराबाद में शुरू होगी.
इमानवी जिनका असली नाम इमान इस्माइल है ने सोशल मीडिया पर अच्छे खासे फॉलोअर्स जुटाए हैं. छह लाख से ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स और साढ़े चार लाख से ज्यादा YouTube सब्सक्राइबर के साथ वह अपनी फिल्म की शुरुआत से पहले ही सेलेब स्टेटस हासिल कर चुकी हैं. दिल्ली में जन्मी इमानवी न केवल एक डांसर हैं बल्कि एक एक्टर और कोरियोग्राफर भी हैं.
