सलमान खान और करिश्मा कपूर की फिल्म चल मेरे भाई साल 2000 में आई थी. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी. फिल्म में संजय दत्त भी नजर आए थे. उन्होंने सलमान के बड़े भाई का किरदार निभाया था. चल मेरे भाई फिल्म बेशक फ्लॉप रही हो. लेकिन इसका एक गाना चोरी चोरी सपनों में हिट साबित हुआ था. इस गाने में सलमान खान और करिश्मा कपूर डांस करते हुए नजर आए थे. ये गाना आज भी कई लोगों की प्लेलिस्ट में शामिल है. इस गाने के शूट का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान काफी क्यूट लग रहे हैं
Tags
movies
