Yuvraj Singh May Return to IPL: युवराज सिंह के चाहने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी निकलकर सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो जल्द ही वह एक नए अंदाज में देश की प्रतिष्ठित लीग आईपीएल में नजर आने वाले हैं. आज से करीब 5 साल पूर्व आईपीएल में अपना आखिरी मुकाबला खेलने वाले युवराज सिंह इस बार बतौर कोच लीग में एंट्री करने को तैयार हैं. बताया जा रहा है कि आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर से संपर्क किया है. अगर सबकुछ सही रहा तो वह आगामी सीजन में दादा (सौरव गांगुली) के साथ काम करते हुए नजर आएंगे.
बता दें दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन पिछले 3 सालों में बेहद खराब रहा है. उसके फ्लॉप प्रदर्शन का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि टीम अपने पिछले तीनों सालों में प्लेऑफ के लिए भी क्वालीफाई करने में नाकामयाब रही है.
Tags
क्रिकेट
