आजादी के दिन की खुशी सभी लोग अपने-अपने अनुसार ही मनाते हैं. कोई तिरंगे झंडे खरीद कर अपनी गाड़ियों पर सजाता है, तो कोई टैटू बनवा कर खुशी जाहिर करता है. कुछ लोगों का शगल होता है कि, वो इस दिन पूरे तिरंगे कपड़े पहनते हैं. तिरंगी ज्वैलरी कैरी करते हैं और इस तरह से तिरंगे के तीन रंगों का सम्मान करते हैं. सोशल मीडिया पर भी इस तरह अलग-अलग अंदाज में 15 अगस्त मनाने वालों की कोई कमी नहीं है. ऐसी ही एक लड़की का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर सामने आ रहा है, जो कि बेहद खूबसूरत अंदाज में इस खास दिन को सेलिब्रेट कर रही हैं.
Tags
लोकल खबरे
