बीजेपी और आरएसएस ने जेपी नड्डा के विकल्प की तलाश शुरू कर दी है. इसके लिए सोमवार को दिल्ली में बीजेपी और संघ के वरिष्ठ नेताओं की एक बैठक हुई. यह बैठक पांच घटे तक चली. इसमें लिए गए फैसले की जानकारी अभी तक सार्वजनिक नहीं हुई है. नई दिल्ली:
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नए अध्यक्ष की तलाश तेज हो गई है. अध्यक्ष जेपी नड्डा को केंद्र में मंत्री बनाए जाने के बाद से ही उनके विकल्प की तलाश की रही है. इसके लिए सोमवार को बीजेपी और आरएसएस नेताओं ने पांच घंटे की मैराथन बैठक की. इस साल फरवरी में लोकसभा चुनाव से पहले जेपी नड्डा का कार्यकाल 30 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया था. उनका बढ़ा हुआ कार्यकाल भी खत्म हो चुका है, लेकिन बीजेपी को अब तक नया अध्यक्ष नहीं मिला है. आइए जानते हैं कि कब तक हो सकता बीजेपी के नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान और कौन-कौन से नेता हैं इस पद की दौड़ में. बीजेपी और आरएसएस नेताओं की बैठक
सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर बीजेपी के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामों पर चर्चा हुई. यह बैठक करीब पांच घंटे तक चली. बैठक में अमित शाह, जेपी नड्डा, बीजेपी के संगठन महासचिव बीएल संतोष और आरएसएस की ओर से महासचिव दत्तात्रेय होसबोले और संयुक्त महासचिव अरुण कुमार शामिल हुए. इस बैठक में किसी नाम पर सहमति बन पाई है या नहीं अभी इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं हुई है.लेकिन चर्चा में कई नाम हैं
