N. Srinivasan Big Statement: बीसीसीआई के पूर्व कोषाध्यक्ष एन. श्रीनिवासन ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने वर्ल्ड कप 2011 के एक वाक्ये को लोगों के साथ साझा किया है. @ChakriDhonii नाम के आईडी से शेयर किए गए वीडियो में उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है, ''वर्ल्ड कप 2011 भारत में खेला जा रहा था. गैरी कर्स्टन भारतीय क्रिकेट टीम के कोच और मैं कोषाध्यक्ष था.'' श्रीनिवासन के मुताबिक कर्स्टन ने कहा, ''सर. चिंता नहीं कीजिए. मैदान में कोई भी शख्स एमएस धोनी को छू नहीं सकता है.''
बता दें एमएस धोनी वर्ल्ड कप 2011 में भारतीय टीम के कप्तान थे. उस दौरान टीम इंडिया ने इतिहास रचते हुए दूसरी बार प्रतिष्ठित खिताब पर कब्जा जमाया था. फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की भिड़ंत श्रीलंकाई टीम से हुई थी. दोनों टीमों के बीच निर्णायक जंग का गवाह मुंबई स्थित वानखेड़े स्टेडियम बना था. यहां श्रीलंकाई टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 274 रन बनाने में कामयाब हुई थी.
Tags
क्रिकेट
