श्रीदेवी के प्यार में दीवाना था ये सुपरस्टार, एक साथ की थीं 19 फिल्में, एक अपशकुन के बाद नहीं किया इजहार-ए-मोहब्बत


 नई दिल्ली:

श्रीदेवी का फिल्म करियर जिस मुकाम पर रहा है, उनके अफेयर्स के चर्चे भी उतने ही आम रहे हैं. उन्हें चाहने वालों की कोई कमी नहीं थी, फिर चाहें बात फिल्मी दुनिया की हो या फिर फिल्मी दुनिया से बाहर की. उनके दीवानों की कोई कमी नहीं थी. श्रीदेवी केचाहने वाले बॉलीवुड में भी थे और टॉलीवुड यानी कि साउथ इंडियन फिल्म इंड्स्ट्री में भी थे. श्रीदेवी ने बहुत से फिल्म स्टार्स के साथ काम किया है. कुछ फिल्म स्टार्स तो ऐसे भी रहे, जिनके साथ श्रीदेवी ने एक दो नहीं कई फिल्में की हैं. ऐसे ही एक फिल्म स्टार थे जो उनसे उम्र में थोड़े ज्यादा बड़े थे लेकिन श्रीदेवी के दीवाने हो गए थे                                                                                                                                        ये फिल्म स्टार हैं रजनीकांत, जिन्हें अब लोग फिल्मी दुनिया का थलाइवा भी कहने लगे हैं. श्रीदेवी और रजनीकांत ने एक साथ करीब 19 फिल्मों में काम किया है. श्रीदेवी जब महज 13 साल की थीं, तब ही वो रजनीकांत की मां का किरदार अदा कर चुकी थीं. फिल्म मूंदरू मुदिचू में रजनीकांत श्रीदेवी से उम्र में 13 साल बड़े थे, फिर भी उन्हें श्रीदेवी से प्यार हो गया था. उम्र का फासला ज्यादा होने की वजह से कई बार रजनीकांत उनके लिए बहुत प्रोटेक्टिव भी हो जाते थे. दोनों में दोस्ती भी बहुत अच्छी हो चुकी थी, जिसे रजनीकांत जल्द से जल्द शादी में भी बदलना चाहते थे.              .

Post a Comment

Previous Post Next Post